जेजेपी नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने वर्करों संग किया मंथन, बोले बेकार नहीं जाएगी वर्करों की मेहनत

जेजेपी नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने वर्करों संग किया मंथन, बोले बेकार नहीं जाएगी वर्करों की मेहनत


7 नवंबर 2017, 9:02 PM
सन्नी कथूरिया।हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधानसभा में चुनाव की हार को लेकर जननायक जनता पार्टी के नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने आज सिवाह स्थित कोहिनूर रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं संग मंथन  किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान ने की जबकि मंच का संचालन बलजीत सारसर ने किया। बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखें और आगे की रणनीति पर भी विचार किया। चौ. सतबीर सिंह कादियान ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से 47 हजार मत लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी और आने वाला समय जजपा का होगा। वहीं, देवेंद्र कादियान ने कहा कि हल्का के लोगों ने उन्हें जितना प्यार दिया। उसका शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तो हमारी ही कमी थी कि हम चुनाव हार गए, वरना हल्का के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम हल्के का धन्यवादी दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक-एक वोटर से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जजपा सत्ता में हिस्सेदार है और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस अवसर पर  पूर्व स्पीकर चौ सतबीर सिंह कादियान, जिला प्रधान सुरेश काला, सूबेदार प्रताप सिंह , कुलदीप दीवाना, बलजीत सारसर, बिजेन्दर कादियान, मास्टर महिपाल सिंह, रामरतन अग्रवाल, सपट्टर अली, चन्दर भान राठी, शिशपाल पंड़ित,सचिन चौधरी,राज सुताना, राजपाल फौजी, अमरसिंह ग़लघट, धर्मबीर राठी, राजबीर नारा व पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments