समाज उत्थान व महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा यह अवार्ड, जल्दी से करें आवेदन


समाज उत्थान व महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा यह अवार्ड, जल्दी से करें आवेदन


16 नवंबर 2019, 7:00 PM  
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण व समाजोत्थान में अहम भूमिका निभाने वाले अभ्यर्थियों से सरकार ने 43वें जमनालाल अवार्ड के लिए आवेदन मांगे  हैं। इन अवार्डो के लिए आगामी 20 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। यह अवार्ड उन लोगों को दिए जाएगें, जिन्होंने  निभाई है। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने बताया कि जमना लाल अवार्ड के तहत 4 अवार्ड दिए जाएगें जिसमें 3 राष्ट्रीय व एक अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड शामिल होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में भारत में रचनात्मक कार्य, ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग तथा महिलाओं और बच्चों का विकास और कल्याण (विशेषकर महिला उम्मीदवारों के लिए - पद्म विभूषण श्रीमती जानकीदेवी बजाज, श्री जमनालाल बजाज की पत्नी की स्मृति में) तथा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए गए हो शामिल रहेंगे। इन अवार्डो के सम्बंध में डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जमनालालबजाजअवार्डस डॉट ओआरजी से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा आॅनलाइन आवेदन फार्म जमा करवाए जा सकते है। यह अवार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्ति को प्रशंसा पत्र, एक ट्राफी व नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments