आदमपुर : खेतों में किसानों से मिल कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने लगाया यह बड़ा आरोप

आदमपुर हलके में ग्रामीणों से मिलते हुए विधायक कुलदीप बिश्नोई।

आदमपुर। खेतों में किसानों की समस्याएं सुनने के दौरान बेरी से बेर तोड़ते हुए विधायक।

आदमपुर : खेतों में किसानों से मिल कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने लगाया यह बड़ा आरोप

8 नवंबर 2019, 7:06 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन

आदमपुर। कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सरकार की अनदेखी एवं बिचौलियों से अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मंडियों में धान, कपास व नरमा की फसलों का किसानों को सरकारी रेट नहीं मिल रहा और न ही समय पर उठान हो रहा। सरकार एक-एक दाना खरीदने के दावे तो कर रही है, लेकिन किसानों व आढ़तियों की परेशानियों को दूर करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। सरकारी रवैए से परेशान किसान व आढ़ती प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। एक तरफ तो केन्द्र सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर कपास, नरमा, धान की किस्में बासमती, मुच्छल के रेट पिछली बार की तुलना में बहुत कम हो गए हैं और उसके बावजूद सरकारी समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। वे आज हलके के विभिन्न गांवों में अनेक कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे तथा लोगों के सुख-दुख में शरीक हुए। सांय 4.30 बजे मंडी आदमपुर में उन्होंने हलका वासियों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बाचतीत करके जन समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गांवों में विधानसभा चुनाव में साथ देने पर ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदमपुर परिवार को तोडऩे के लिए तमाम षडयंत्र रचे, लेकिन हलके की महान जनता ने अपने स्वर्णिम इतिहास को फिर दोहराया। आजीवन वे हलका वासियों के ऋणी रहेंगे और 50 सालों के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर भी किसानों की समस्याएं सुनी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मंडियों में उदासीन सरकारी रवैए का आलम ये है कि किसानों को अपनी फसलें औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। फसलों में नमी जैसे बहाने बताकर किसानों को सरकारी रेट नहीं दिया जा रहा। पिछले पांच वर्षों में खट्टर सरकार ने किसानों को बर्बाद करने वाली नीतियां लागू की और भ्रामक प्रचार से स्वयं अपनी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जजपा ने भाजपा को समर्थन देकर जनादेश का अपमान किया। अपने कार्यकतार्ओं तथा वोटरों के साथ धोखा किया। भाजपा के विरोध में जजपा को वोट मिले थे, लेकिन कुर्सी के लालच में जजपा नेता उसी भाजपा की गोद में जा बैठे। लालच और मजबूरी की यह सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। राज्य में जल्द कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों सहित हर वर्ग के हित में नीतियां लागू की जाएंगी। इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार, जयवीर गिल, विनोद ऐलावादी, राजाराम खिचड़, मानसिंह चेयरमैन, कृष्ण सेठी सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।



   

Post a Comment

0 Comments