निसिंग : स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के मॉडल रहे सर्वश्रेष्ठ

निसिंग : स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के मॉडल रहे सर्वश्रेष्ठ

जवाहर लाल नेहरू एग्जीबिशन में मारी बाजी, विजेता प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र





 8 नवंबर 2019, 6:57 PM
 रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
निसिंग। स्वामी अमर देव आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर के मुख्य संचालक गोविंद कुमार व प्रधानाचार्या राखी गिब्रानी की अध्यक्षता में विद्यालय से निसिंग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जवाहर लाल नेहरू एग्जीबिशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया व अपने मॉडल से प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने का तमगा हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर समान्नित किया गया। विद्यालय आगमन पर साइंस विभाग के हेड धीरज गिब्रानी ने विद्यार्थियों की सफलता पर मिठाई बांटी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राखी गिब्रानी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को प्रतियोगिताओ में भेजे इससे छात्रों में आत्मविश्वास जागृत होता है जिससे हम अपने देश को प्रतिभावान साइंटिस्ट दे सकते हैं। गिब्रानी ने साइंस विभाग के सभी शिक्षकगणों को विद्यार्थियों के साइंस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी व सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतिभागियों में कक्षा आठवी से हिमेश, प्रवेश कक्षा नवमीं से हर्ष, लक्की, राजीव, हेमन्त, कक्षा दसवीं से साहिल, विक्रम व कक्षा ग्यारवीं से परमजीत व अक्षय रहे जिनमें कक्षा दसवीं के छात्र विक्रम चौहान के मॉडल को प्रथम व परमजीत के मॉडल को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गत दिनों विद्यालय की बाहरवीं कक्षा से तानिया राणा ने करनाल के खालसा कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका ज्योति बंसल, तमन्ना शर्मा व सूरजपाल राणा समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments