हिसार : राखी शाहपुर में पराली ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाईक, युवक गंभीर
8 नवंबर 2019, 5:38 PM
मोहित गिरधर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
नारनौंद। गांव राखी शाहपुर में पराली लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक के भाई के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव राखी शाहपुर निवासी महाबीर पुत्र वजीर सिंह (34)ने बताया कि वह आज सुबह बाईक पर अपने भाई कप्तान के साथ खेत से गांव की तरफ आ रहा था। इस दौरान गांव से खेड़ी की तरफ पराली लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान कैथल के वार्ड-24 निवासी सुरेश कुमार पुत्र जिले सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग बाईक चोर
मोहित गिरधर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
नारनौंद। खेड़ी चौपटा पुलिस ने बाईक चोरी के आरोप में एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए नाबालिग ने एक बाईक चोर करना स्वीकार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज एक नाबालिंग वाहन चोर को काबू किया गया है। इस नाबालिग ने गांव कोथकलां निवासी अंकित पुत्र सतबीर का बाईक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 Comments