निसिंग : इस फोरलेन ने तो चौपट कर डाली दुकानदारी, बाजार में तीन साल से उड़ रही धूल से डरकर भाग रहे ग्राहक


निसिंग : इस फोरलेन ने तो चौपट कर डाली दुकानदारी, बाजार में तीन साल से उड़ रही धूल

परेशान दुकानदार बोले पराली प्रदूषण से ज्यादा तो इस रोड़ पर उड़ रही धूल, अंकुश लगाए सरकार


17 नवंबर 2019, 7:14 PM 
रिंकू गोंदर। हरियाणा मीडिया जंक्शन
निसिंग। कस्बा निसिंग स्थित मुख्य बाजार के दुकानदार व आमजन पिछले तीन साल से एक बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस परेशानी की वजह है फोरलेन पर उड़ रही धूल। दुकानदारों का आरोप है कि इस धूल ने तो उनकी दुकानदारी चौपट कर डाली है। धूल को देखते हुए ग्राहक उनकी दुकानों की तरफ आना ही पसंद नहीं करते। दुकानदारों ने प्रशासन से इस समस्या का तुरंत समाधान किए जाने की मांग की है। बता दें कि कैथल रोड़ स्थित कस्बे के मुख्य बाजार में पीएनबी बैंक के पास बीते करीब तीन साल से सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। वाहनों के आवागमन से  सडक पर दिनभर धूल के गुब्बार उड़ते हैं जिससे आसपास के दुकानदार व राहगीर बेहद परेशान है। बाजार में आवागमन के समय लोगों के लिए उड़ती धूल से खुद को बचा पाना चुनौतीपूर्ण बना है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लंबे समय से सडक को दुरूस्त करने की जहमत नही उठाई। मार्केट के दुकानदार ईश्वर सिंगला,मोहन सिंह, जोगिंद्र शर्मा, हरमन सिंह, राजकुमार, सतनाम सिंह, रजते, सेवाराम व मनप्रीत सिंह सहित अन्य का कहना था कि दुकानों के सामने टूटी सडक पर उड़ती धूल के कारण बीते तीन सालों से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। सड़क पर धूल के कारण उनकी दुकानों की तरफ ग्राहक नहीं आते। दुकानों में रखे सामान पर धूल जम जाने से उनका नया सामान भी ग्राहकों को पुराना लगता है। जिसकी खरीद नहीं की जाती। वहीं उड़ती धूल के कारण उबाजार के दुकानदारों में दमा व एलर्जी सरीखी बीमारियों का भय बना हुआ है।

बरसात में जमा हो जाता है गंदा पानी, बन जाते हैं नारकिय हालात
दुकानदारों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है जबकि सूखने पर वाहनों के आवागमन से दिनभर धूल के गुब्बार उड़ते हैं।  इतना ही नही सडक पर निकले पत्थरों में फिसलकर बाईक सवार चोटिल हो रहे है। वहीं दुकानदारों में बड़े वाहनों कके पहियों के नीचे आने वाले पत्थरों के फिसलकर लगने का भय बना रहता है। हांलाकि समस्या को लेकर विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सईएन व एसई को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन परिणाम अभी तक जीरों है। जो फोरलेन निर्माण के चक्कर में सडक को दुरूस्त नही कर रहे। जबकि फोरलेन निर्माण में अभी काफी समय लगेगा। उन्होंने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।


क्या कहना है विभाग के एसडीओ का
इस संबंध में विभाग के एसडीओ सवित कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत मिलने परे उन्होंने मौके का मुआयना किया। धूल से राहत को लेकर ठेकेदार को  सडक पर पानी डालने को कहा गया।े वहीं  एक दो दिन में सड़क पर पेंचवर्क का काम कर दिया जाऐगा। ताकि  धूल के कारण बाजार में लोगों को कोई परेशानी न हो।

निसिंग। मुख्य बाजार में खस्ताहाल सडक दिखाते मार्केट के दुकानदार

Post a Comment

0 Comments