ओवरलोडिंग वाहनों के चालान हर हाल में काटें अधिकारी, सीएम ने दिए निर्देश


ओवरलोडिंग वाहनों के चालान हर हाल में काटें अधिकारी, सीएम ने दिए निर्देश

19 नवंबर 2019, 9:40 AM
प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे एक चुनौती का विषय बताया है। सीएम ने कहा कि ट्रकों व अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग भी इसका एक मुख्य कारण है और अधिकारियों को ओवरलोडिंग के चालान काटने से बचना नहीं चाहिए। जिला सड़क सुरक्षा परिषदों की नियमित बैठकें की जानी चाहिए। लोगों को यातायात नियमों के बारे जागरूक किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात संकेतक तथा दुर्घटना संभावित खतरनाक मोड़ों पर विशेष चिन्ह अंकित किए जाने चाहिएं ताकि वाहन चालक पहले से ही सचेत हो जाए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विजन जीरो लागू होने के बाद दो महीने में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 11 प्रतिशत की कमी आई है। हरियाणा सड़क सुरक्षा एसोसिएट के साथ हुए एमओयू को आगामी दो महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments