हरियाणा : नए बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए अब यह है शर्त


हरियाणा : नए बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए अब यह है शर्त


19 नवंबर 2019, 9:43 AM
प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा में आदर्श आचार संहिता के चलते नये बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य बंद था लेकिन अब दोबारा से बीपीएल कार्ड बनने लगे हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 4 लाख 38 हजार तथा शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 15 हजार नये आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आॅनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। केन्द्र सरकार की 1.20 लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा की शर्त के स्थान पर हरियाणा सरकार की 1.80 लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा की शर्त के अनुरूप नये बीपीएल कार्ड बनवाए जा रहे हैं और 30 नवम्बर के बाद नया डाटा उपलब्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments