पानीपत : बांग्लादेशी किशोरी को गंदे काम में धकेलने वाला शख्स शिकंजे में
17 नवंबर 2019, 12: 04 AM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। बांग्लादेशी किशोरी को दिल्ली से पानीपत लाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने के मामले मे फरार मुख्य आरोपी दिल्ली निवासी राहुल दादा उर्फ इंन्द्रजीत को तहसील केंप चोकी पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। वहीं वारदात में संलिप्त तीन अन्य आरोपी अजय व मन्नू निवासी पानीपत व राहुल की पत्नी को पहले ही तहसील केंप चोकी पुलिस द्वारा काबु कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। तहसील केंप चोकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि 5 मई को जिला पुलिस कंन्ट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि तहसील केप के भगत नगर मे एक अज्ञात किशोरी घूमती हुई मिली है। सूचना मिलते ही तहसील केंप चोकी पुलिस ने तुरंत मोके पर पहुचकर किशोरी को डिटेन किया तो उसने अपनी पहचान बांगलादेशी के रूप मे बताई। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दे बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष है और 9वी कक्षा तक पढाई की हुई है। वह कुछ समय पहले बागलादेश के ढाका मे काम करती थी इसी दोरान दिल्ली निवासी संदीप नामक युवक के साथ उसकी जान पहचान हो गई। संदीप शादी का झासा देकर उसको बागलादेश से दिल्ली अपने साथ ले आया दो तीन दिन दिल्ली मे अपने साथ रखने के बाद संदीप उसे राहुल दादा व उसकी पत्नी खुशी के पास दिल्ली रोहणी मे यह कहकर छोड़ दिया की वह उसके दोस्त है। इसके बाद राहुल दादा व उसकी पत्नी गलत काम करने के लिए उसे उकसाते रहे। इसके बाद राहुल पानीपत निवासी अजय व मन्नू के पास उसे छोड़ गया अजय ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। मोका मिलते ही वह अजय के घर से भागने मे कामयाब हो गई और उसने पास मे एक आंटी के मकान मे पहुंचकर अपने साथ घटी इस घटना बारे बताया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे सूचना दी। वही किशोरी ने बताया था कि राहुल दादा ऐसा न करने पर उसको व उसके परिवार को जांन से मारने की धमकी देता था। तहसील केंप चोकी पुलिस टीम द्वारा किशोरी की शिकायत पर तुरंत उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भा.द.स की धारा 370ए, 376,506,120बी व 6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग अंकित कानूनी कार्यवाही अमल मे लाते हुए आरोपियों की धरपकड़ आरंम्भ कर दी गई थी।
इस तरह गिरफ्त में आया आरोपी
सब इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के सख्त दिशा निदेर्शानुसार 5 मई को ही तहसील केंप चोकी पुलिस टीम ने आरोपी अंजय व मन्नू निवासी पानीपत के संम्भावित ठिकानों पर दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को काबु करने मे कामयाबी हासिल की थी। गहनता से पुछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। वही आरोपी राहुल व उसकी पत्नी खुशी को काबु करने के लिए 7 मई को पुलिस टीम ने उसके घर रोहणी दिल्ली मे दंबिस देकर राहुल की पत्नी खुशी को काबु कर पानीपत लेकर आई। गहनात से पुछताछ करने व फरार आरोपी राहुल के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपित खुशी को माननीय न्यायालय मे पेश कर रिमांड लिया गया था। पुछताछ उपरांत रिमांड अवधि समाप्त होने पर गिरफतार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


0 Comments