पानीपत : एएसआई मोहनलाल पदोन्नति उपरांत बने एसआई


पानीपत : एएसआई मोहनलाल पदोन्नति उपरांत बने एसआई

6 नवंबर 2019, 8:31 PM 
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जिला पुलिस में तैनात एएसआई मोहनलाल (शिकायत शाखा इंचार्ज) पदोन्नति उपरांत एसआई बन गए। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कन्धों पर स्टार लगा उन्हें पदोन्नति देते हुए शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पाने वाले एसआई मोहन लाल ने हमेशा ही अपनी डयूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने नव-पदौन्नत एसआई मोहनलाल का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारीयां ओर अधिक बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेवारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें रहती हैं और आप सभी को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के सलोग्न को पूरा करना है। इस अवसर पर आफिस की विभिन्न ब्रांच के इंचार्ज भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments