हरियाणा की यह यूनिवर्सिटी सीखा रही है जर्मन भाषा, 10 दिसंबर तक करें आवेदन
पास आऊट युवाओं को प्लेसमैंट सुविधा भी
8 दिसंबर 2019, 2:46 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। पलवल जिला के गांव दुधोला में स्थापित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में जर्मन भाषा सिखाने के लिए कोर्स शुरू किया जा रहा है ताकि इसको सीखकर युवा रोजगारोन्मुख हो सकें। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विश्व में जर्मन भाषा के बढ़ते महत्व को देखते हुए श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में इसका कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कोर्स की विश्व स्तर की टे्रनिंग दी जाएगी और यहां से जर्मन भाषा सीखने के बाद पास आऊट युवाओं को प्लेसमैंट भी करवाया जाएगा ताकि वे अच्छी नौकरी पा सकें। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण से दुनिया सिमट कर बहुत छोटी हो गई है। आज ज्ञान का युग है और इस ज्ञान के युग में वही देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा जो अपने युवाओं को गुणात्मक शिक्षा व कौशल प्रदान करेगा। कौशल के माध्यम से ही न केवल जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना किया जा सकता है, बल्कि जीवन में आशातीत सफलता हासिल करने का सुनहरी अवसर भी उपलब्ध होता है। हमारी सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि युवा प्रदेश के विकास में अपना सक्रिय योगदान करें और उनके माध्यम से हर क्षेत्र में विकास हो। आज टेक्नोलॉजी ने व्यवस्था और विकास के परिमाण बदल दिये हैं। हमने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ह्यस्किल इंडियाह्ण योजना के उद्देश्य और लक्ष्य को समझते हुए न केवल युवाओं के कौशल विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं बल्कि उनके लिए रोजगार भी सुनिश्चित किया है।
70 फीसद अंक लेने वाले युवाओं को स्टाइपंड के साथ इंटर्नशिप भी
विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी में जर्मन भाषा का कोर्स करने के इच्छुक युवाओं से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। इस डेढ़ वर्षीय इस कोर्स के लिए 12वीं कक्षा योग्यता रखी गई है। सरकार की ह्यपढ़ाई के साथ कमाई योजना के तहत शुरू किए गए इस कोर्स के प्रथम सैमेस्टर में 70 प्रतिशत अंक लेने वाले युवाओं को पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी करवाई जाएगी जिसमें उनको स्टाइपंड भी दिया जाएगा।


0 Comments