एनरोलमैंट रिटर्न 10 दिसंबर तक जमा करवा दें अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल
8 दिसंबर 2019, 10:45 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2019-20 हेतु कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के सभी अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों की एनरोलमैंट रिटर्न एवं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के आवेदन-पत्र, शुल्क (आॅन-लाईन) प्राप्त करने की तिथि बिना विलम्ब शुल्क सहित 10 दिसम्बर तक निर्धारित की गई है। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए एनरोलमैंट शुल्क 150 रुपए एवं अन्य राज्यों/अन्य बोर्डों से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क 200 रुपए प्रति विद्यार्थी जमा करवाना होगा। इसके अतिरिक्त सैकेण्डरी परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए व 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क प्रायोगिक विषय/विषयों के लिए एक मुश्त सभी श्रेणी परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 750+100 माईग्रेशन शुल्क कुल=850 रुपए व 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क प्रायोगिक विषय/विषयों के लिए एक मुश्त सभी श्रेणी परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि विद्यालयी परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय लेता है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित संस्थाएं अपने विद्यार्थियों के एनरोलमैंट रिटर्न, आवेदन-पत्र एवं शुल्क 10 दिसम्बर तक एक मुश्त में जमा करवाना सुनिश्चित करें। कक्षा नौंवी से बारहवीं के छात्रों की एनरोलमैंट भरते समय परीक्षार्थी का आधार कार्ड का नम्बर भी अवश्य दर्ज किया जाना है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए कक्षा नौंवी के छात्रों के एनरोलमैंट भरते समय परीक्षार्थी का वैल्कपिक विषय (छठा विषय) भरना आवश्यक होगा। निर्धारित तिथि उपरान्त कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इस सन्दर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की वैबसाईट पर उपलब्ध हैं।

0 Comments