हरियाणा : 16 हजार जोहड़ों की बदलेगी सूरत, एक साल में 1800 जोहड़ों का होगा जीर्णोद्धार


हरियाणा : 16 हजार जोहड़ों की बदलेगी सूरत, एक साल में 1800 जोहड़ों का होगा जीर्णोद्धार

 
8 दिसंबर 2019, 4:32 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार राज्य के गांवों में स्थित करीब 16 हजार तालाबों का पुनरोद्धार करेगी जो राजस्व रिकार्ड में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को प्रथम चरण में महाग्राम योजना में शामिल गांवों के तालाबों, धार्मिक आस्था से जुड़े और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले लगभग 200 तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में एक साल में 1800 तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार का मकसद सर्वप्रथम लोगों के घरों में नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना, फिर रसोई व घर के प्रयोग हो चुके पानी को तालाब में डालकर उसको स्वच्छ करना है ताकि वह पशुओं के पीने के काम आ सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद अतिरिक्त पानी को सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से फसलों को सिंचित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े तालाबों के पानी की निकासी के लिए कृषि क्षेत्रों की पहचान की जाए।

38 मानकों पर पूरा उतरने वाले तालाबों का ही होगा जीर्णोद्धार
सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर शहरों में 38 मानकों के आधार पर 600 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 44 मानकों के आधार पर 15946 ऐसे तालाबों को चिन्हित किया गया है जिनका उद्धार किया जाना है। इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके अनुसार आगामी 10 वर्षों में ऐसे करीब 16,000 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा जिनका पानी खराब हो चुका है या बेकार हो चुके हैं। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्टद्द जल प्रबंधन प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय, सिंचाई तथा विकास एवं पंचायत विभाग मिलकर इन तालाबों का सुधार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments