अंबाला कैंट में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट, गृह मंत्री अनिल विज ने शुुरु किए प्रयास


अंबाला कैंट में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट, गृह मंत्री अनिल विज ने शुुरु किए प्रयास


8 दिसंबर 2019, 4:38 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
अंबाला/पानीपत।अंबाला छावनी में जल्द ही डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण होने जा रहा है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी में एयरपोर्ट बनने से शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी। इससे अंबाला राष्ट्रीय नक्शे पर एक विशेष पहचान बनाने में सफल होगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने गृह मंत्री को आश्वासन भी दिया कि वे इस संबंध में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए शीघ्र ही एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि एयरपोर्ट के निर्माण कार्य संबंधी शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जा सके। गृहमंत्री ने बताया कि रिंग रोड बनने से हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि छावनी में पुल बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों के सामने आवागमन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। इस पर श्री गडकरी ने विज को आश्वासन दिया की  कि वह  इन कार्यों को शीघ्र पूरा करवाएंगे। श्री गडकरी ने इस संबंध में अधिकारियों को फोन कर दोनों काम जल्दी पूर्ण करने के आदेश भी दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments