पानीपत : मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 162 मरीजों की सेहत जांच

पानीपत : मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में 162 मरीजों की सेहत जांच

8 दिसंबर 2019, 9: 57 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। सैनी कॉलोनी के मनोहर पार्क में आज मुफ़्त स्वास्थय जांच कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में चिकित्सकों ने 162 मरीजों की जांच कर मुफ़्त दवाइयाँ दी। इस कैम्प का आयोजन डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने किया। कैम्प में मुख्य रूप से डॉक्टर दीपक गुप्ता, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर नवदीप सिंगला, डॉक्टर आशीष, डॉक्टर प्रशांत व डॉक्टर सुमन वशिष्ठ ने कैंप में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर अर्चना ने कहा हम सब को खाने से पहले व शोच के बाद हाथ धोने चाहिए। बिना हाथ धोए खाना खाने से हमारे शरीर में हजारों कीटाणु प्रवेश कर जाते हैं जिससे हम कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। सर्दी में फ़्लू के मरीज भी सावधानी बरतें ताकि परिवार के बाकी लोगों में कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर अर्पित भाटिया व निगम पार्षद दुष्यंत भट्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments