हरियाणा : जनवरी के तीसरे सप्ताह में आधार कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
17 दिसंबर 2019, 4:03
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा/फतेहाबाद। प्रदेश के जिन नागरिकोंं, स्कूली बच्चों आदि के अभी तक भी आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं तो अब वे जनवरी माह के तीसरे हफ्Þते में आधार कार्ड बनवा सकते हैं। हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने इस बाबत जनवरी के तीसरे सप्ताह में आधार कार्ड बनाने के लिए शैड्यूल बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों की बैठक ले रही थी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में चलाए जाने वाले विशेष अभियान से पूर्व सभी जिलों में लोगों को इस बारे जागरूकता करने के लिए मोबाइल वैन व अन्य संसाधनों का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का एंरोलमेंट आधार कार्ड में 98 प्रतिशत है, जबकि प्राइवेट स्कूलों में यह प्रतिशत आंकड़ा 83 है। उन्होंने इस आंकड़ें को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आंगनवाड़ी केंद्रों को भी ज्यादा से ज्यादा वंचित रह गए बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में ग्राम सचिवालय व सीएचसी नहीं है, ऐसे गांवों में स्कूलों में परिसरों को इस्तेमाल कर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बनाकर सहयोग लिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में विशेष अभियान के तहत जहां नये आधार कार्ड बनाए जाएंगे, वहीं बनाए गए आधार कार्ड का अपडेशन भी किया जाएं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को जिला, उपमंडल, तहसील व उपतहसील में आधार कार्ड किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग के पास आधार कार्ड बनाने के लिए जो टैबलेट है, उनकी बैटरी रिपेयर व रिप्लेश करने की दिशा में भी आईटी विभाग कार्य करे। इन टैबलेट में किसी स्पैशिफिकेशन की बैटरी इस्तेमाल की जानी है, उनको जल्द से जल्द खरीदा जाएं। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे जन्म लेने वाले बच्चे का आधार कार्ड डिलीवरी सैंटर पर बनाना सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी उपायुक्त को अपने-अपने जिलों में विशेष अभियान का शैड्यूल बनाकर प्रतिदिन की रिपोर्ट भी चंडीगढ़ मुख्यालय को प्रेषित करने के आदेश मुख्य सचिव ने दिए।


0 Comments