यमुनानगर : पॉलिथीन पर नगर निगम सख्त, सब्जीमंडी में छापेमारी कर पांच को ठोंका 33 हजार जुर्माना


एक थोक विक्रेता का किया 25 हजार रुपये का चालान, चार से दो हजार रुपये वसूले
भविष्य में जिस दुकान के सामने लगी फड़ी व रेहड़ी पर पॉलिथीन मिली तो उसके आढ़ती का भी होगा चालान



17 दिसंबर 2019, 3:56
PM
 शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने सब्जीमंडी में छापेमारी पांच सब्जी विक्रेताओं के चालान किए। टीम ने इस दौरान आढ़ती व रेहड़ी वालों के पास से साढ़े पांच किलो पॉलिथीन बरामद की। निगम अधिकारियों ने उनका मौके पर ही चालान कर पॉलिथीन को जब्त कर लिया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने सब्जी विक्रेताओं व आढ़तियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि उनके पास से पॉलिथीन मिलती है तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, जिस भी आढ़ती के सामने कोई रेहड़ी व फड़ी वाला पॉलिथीन में सब्जी बेचता मिला तो उस आढ़ती का भी चालान किया जाएगा। सब्जीमंडी में जैसे ही नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो सब्जी विक्रेताओं में हडकंप मच गया। कुछ दुकानदार पॉलिथीन छुपाने लगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि उनकी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नगर निगम के सहायक सफाई निरीक्षक सचिन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सब्जीमंडी में कुछ सब्जी विक्रेता प्रतिबंद के बावजूद पॉलिथीन में सब्जी बेच रहे है। एसआई बिट्टू के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में एएसआई कृष्ण, एएसआई सुमित, एएसआई स?मबीर सिंह, अमर सिंह, विनोद व अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया। सोमवार सुबह टीम ने सब्जीमंडी में छापेमारी की। इस दौरान मंडी में रेहड़ी व फड़ी लगाकर सब्जी बेच रहे कुछ विक्रेता पॉलिथीन में सब्जी बेचते मिले। दबिश के दौरान टीम ने चार सब्जी विक्रेताओं के पास से सौ से पांच सौ ग्राम तक पॉलिथीन बरामद की। निगम अधिकारियों ने उनका मौके पर ही चालान कर पॉलिथीन को ?जब्त किया। चारों से लगभग दो हजार रुपये का जुमार्ना वसूल किया गया। टीम ने सब्जीमंडी से ही एक थोक विक्रेता से लगभग पांच किलो पॉलिथीन बरामद की। टीम ने उसका लगभग 25 हजार रुपये का चालान कर पॉलिथीन को जब्त किया। टीम ने उनका मौके पर चालान किया और भविष्य के लिए चेतावनी दी।



जिसकी दुकान के आगे फड़ी व रेहड़ी से पॉलिथीन मिलेगा, उस आढ़ती का भी होगा चालान
नगर निगम अधिकारियों ने इस दौरान सभी सब्जी विक्रेताओं व खरीदारों को पॉलिथीन के नुकसान बताकर उन्हें वन टाइम यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में यदि जिस भी आढ़ती की दुकान के आगे लगी फड़ी व रेहड़ी वालों से पॉलिथीन बरामद हुई तो उस आढ़ती का भी चालान किया जाएगा। इस दौरान निगम अधिकारियों ने सभी सब्जी विक्रेताओं को जागरूक करते हुए बताया कि पॉलिथीन से हमारे शरीर व पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचता है। पॉलिथीन अगलशीन होने के कारण प्रदूषण बहुत अधिक मात्रा में फैलाती है, वहीं इसके जलाने से हवा में विषैली गैस मिलती है। जिससे हमें सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे शरीर की अनेक बीमारियां होती है। इसलिए पॉलिथीन का इस्तेमाल न कर जूट व कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

Post a Comment

0 Comments