दूध न देने वाले पशुओं को पालें, सारा खर्च सरकार देगी, पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार देशभरमें लागू करने जा रही है योजना
यूपी सरकार दे रही है रोजाना प्रति पशु 30 रूपए
8 दिसंबर 2019, 10:29 AM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार एक ऐसी योजना तैयार करने जा रही है कि जो व्यक्ति दूध न देने वाले पशुओं को पालेगा, उन्हें प्रति पशु रोजाना 30 रूपए की राशि सरकार देगी। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए इसी तर्ज पर केंद्र सरकार भी जल्द ही ऐसी ही योजना देशभर में लागू करने जा रही है।
किसानों को परंपरागत खेती का मोह त्याग कर पशुपालन की ओर कदम बढ़ाने चाहिए ताकि उनको अतिरिक्त आय हो सके। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्री गिरीराज सिंह ने बताया कि इस योजना से दुधारू पशुओं के साथ अदूधारू पशुओं को पालने वाले पशुपालक किसानों को लाखों रुपये की बचत होगी। पशुपालन किसानों की रीढ़ है, जिसे और मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में सरकार को गेहंू-चावल की तुलना में पशुपालन से अधिक मुनाफा मिला। जो किसान खेती के साथ पशुपालन करेगा वही खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती को पशुपालन से जोड़ा जाए तो यह अत्यधिक लाभकारी है। कम होती जा रही जमीन से लाभ लेने के लिए पशुपालन सबसे बेहतरीन व्यवसाय है। आजादी के बाद शुरूआती दौर से ही कृषि व पशुपालन के लिए नीतियां बनाने की आवश्यकता थी किंतु इस ओर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान दिया है।


0 Comments