पानीपत : घरों, दफ्तरों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाते थे निशाना, शातिर चोर गिरोह के दो बदमाश काबू

पानीपत : घरों, दफ्तरों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाते थे निशाना, शातिर चोर गिरोह के दो बदमाश काबू

   दो एलसीडी, लेपटॉप, गैस सिलेंडर व चोरी की राशि में से 62 हजार की नगदी बरामद


17 दिसंबर 2019, 10:07
PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। सीआईए-थ्री ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफला हासिल की है जो घरों, दफ्तरों व आंगनबाड़ी केंद्रों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इस चोर गिरोह के 5 सदस्यों को काबू करते हुए इनके द्वारा की गई पांच चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है। इनके कब्जे से दो एलसीडी, लेपटॉप, गैस सिलेंडर व चोरी की राशि में से 62 हजार की नगदी बरामद की गई है।
सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि गत 6 दिसंबर की साय सीआईए-थ्री की एक टीम मुख्य सिपाही रविन्द्र के नेत्रत्व में गश्त के दौरान सनोली रोड़ पर मौजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी की संद्विगध किस्म के दो युवक बबैल चोक सनोली रोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे है। इस विशेष सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मोके पर दंबिस दे दोनों युवको को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान दीपक उर्फ बिहारी पुत्र कृष्ण निवासी कुलदीप नगर व नीरज उर्फ बाबा पुत्र बिशनपाल निवासी छोटू राम चोक पानीपत के रूप मे बताई। शक के आधार पर गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियो ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सैक्टर-25 पार्ट-टू मे 12/13 नवंबर की रात एक आॅफिस से एक लेपटॉप व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि चोरी की उपरोक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग मे अंशुल अरोड़ा निवासी सैक्टर-11 पानीपत की शिकायत पर भा.द.स की धारा 457,380 के तहर्त अभियोग नंबर 1078/19 दर्ज है। चोरी का सामान बरामद करने व चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए गिरफतार दोनों आरोपियों को 7 दिसंबर को माननीय न्यायालय मे पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दोरान गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। 6 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश कर दोबारा से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो एलसीडी, एक लेपटॉप, एक गैस सिलेंडर व कुल 62 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

आरोपियों से चोरी की इन वारदातों का हुआ खुलासा
12-13 नवंबर की रात थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सैक्टर-25 पार्ट-टू मे स्थित अंश्ल अरोड़ा के आॅफिस से एक लैपटॉप व कुछ नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। इसी रात सैक्टर-12 एनएचबीसी में स्थित तिलक राज के मकान से सोने के गहने, नगदी व एलसीडी चोरी  सैक्टर-12 एनएचबीसी में स्थित पुनीत कोशल के मकान से सोने के गहने, नगदी व एलसीडी चुराई। इसके अलावा आरोपियों ने 8-9 नवंबर की रात थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत पूठर गांव में स्थित आंगनवाडी केंन्द्र से गैस सिलेंडर, गांव कालखॉ में स्थित आंगनवाडी केन्द्र से बैटरी व सोलर सिस्टम चोरी करने की वारदातें भी कबूली हैं।

पहले भी जेल जा चुके हैं बदमाश
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी दीपक के खिलाफ पानीपत के विभिन्न थाना मे 8 व नीरज के खिलाफ 15 चोरी के मुकदमे पहले दर्ज हंै। आरोपी दीपक करीब 6 माह पहले व नीरज करीब 3 माह पहले करनाल जेल से बेल पर बाहर आया था।

Post a Comment

0 Comments