पानीपत : विनय धीमान बने आरजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी

पानीपत : विनय धीमान बने आरजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी

17 दिसंबर 2019, 10:17 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(आरजेपी) ने हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी फिर से विनय धीमान को सौंप दी है। शहर के स्काईलार्रक हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेपी राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता बलवान ठाकुर,  राष्ट्रीय महासचिव युधिष्ठिर सिंह व उत्तरी हरियाणा प्रभारी यशपाल सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर शेर सिंह राणा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पानीपत में सभी समस्याओं को दूर करेगी, चाहे वह ड्रेनेज की समस्या हो या ट्रैफिक की। इसी के साथ ही पार्टी हमेशा जनसेवा के सभी कार्यकर्ता नारी सम्मान के लिए तत्पर रहेंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि देश में किसी नारी के सम्मान को ठेस ना पहुंचे और अगर कोई भी नारी अपनी समस्या लेकर पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता है नेता के पास आती है तो उसका समाधान करवाने हेतु मैं नारी सम्मान के लिए सदैव प्राथमिकता रहेगी। शेर सिंह राणा ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी की जॉइनिंग अगर पार्टी में कराई जाएगी तो उसे शपथ पत्र भी लिया जाएगा जिसमें यह लिखा हुआ होगा की पदाधिकारी हमेशा नारी सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशा छुड़वाओ-देश बचाओ के काम में हमेशा सहयोग देगा। यह शपथ पत्र पदाधिकारी से लिया जाएगा अगर कभी भी कोई भी पदाधिकारी इस काम को सही तरीके से नहीं करता तो उसे तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाएगा। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय धीमान ने कहा कि देश में राजनीति को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और वह पूर्ण नि:स्वार्थ भाव से पार्टी के लिए सदा पार्टी के साथ मिलकर समाज सेवा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments