ऐतिहासिक नगरी पानीपत में कुछ इस तरह दिखाई दी गीता जयंती महोत्सव की धूम, देखें तस्वीरें
6 दिसंबर 2019, 8: 40 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर वीरवार को देवी मंदिर की पवित्र धरा से पूरे विधि-विधान के साथ गीता को शिरोधार्य कर पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आर्य कालेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस परिसर में गीता पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। दोपहर को गोष्ठी का आयोजन आर्य कालेज के सभागार में किया गया, जिसमें सभी धर्मों के विद्वानों ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा पानीपत शहरी क्षेत्र के विधायक प्रमोद विज रहे। पानीपत ग्रामीण विधानसभा के विधायक महीपाल ढांडा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की। इस समारोह में जहां आकाश गौतम, हनीफखान शास्त्री, पंडित राधे-राधे, कवि योगेन्द्र मुददगिल, सरदार हरविन्द्र सिंह लाडडी ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। आज के कार्यक्रमों की मुख्य विशेषता यह रही कि देवी मंदिर से लेकर और सांय 6 बजे तक के सभी कार्यक्रमों में सभी धर्मों के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और सभागार में लोगों की उपस्थिति को देख गदगद हुए मुख्य अतिथि ने इस उत्सव की सफलता के लिए शहर की सभी धार्मिक, शैक्षणिक, समाज सेवी संस्थाओं व राहगिरी टीम और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग की अपने उदबोधन में बार-बार प्रशंसा की। देवी मंदिर में ढोल-नगाड़ा, बीन पार्टी, कच्ची घोड़ी व डेरू पार्टी ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
विधायक प्रमोद विज ने आर्य कालेज में समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व में गीता जैसा दूसरा कोई ऐसा ग्रंथ नहीं है, जिसे सभी धर्मों के लोग मानते हो। गीता में जहां हमारे वेदों का मुख्य सार है, वहीं गीता में मानव जीवन की सभी समस्याओं का सामाधान भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि गीता के शखेक कर्मण्येवाधिकारस्ते का अभिप्राय: है कि मनुष्य निष्काम कर्म के साथ लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करेगा तो वह अपने जीवन को सफल बना सकेगा। प्रमोद विज ने कहा कि आज सारे विश्व में गीता को ख्याति मिल चुकी है इसका श्रेय केंद्र व प्रदेश सरकार के अलावा सभी गीता प्रेमियों को जाता है। उन्होंने कहा कि 8 दिसम्बर को ग्लोबल चेनटिंग के माध्यम से भारत में ही नहीं, ब्रिटेन, मारीशस सहित लगभग 20 देशों में गीता के श्लोको का उच्चारण किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति,निगमायुक्त ओमप्रकाश, एसडीएम दलबीर सिंह, नगराधीश सुमन भांखड़ के अलावा सभी स्कूल, कालेजों के प्राचार्य व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
गीता को विश्व स्तर पर मिली ख्याति
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि आज सारे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव मनाए जा रहे हैं। गीता को जो विश्व स्तर पर यह ख्याति उपलब्ध हुई है। इसका श्रेय सरकार के साथ-साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के अथक प्रयास को जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणवीं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास करेगी। उन्होंने सिख समाज की ओर से दिए गए विशेष सहयोग की सराहना भी की।
उपायुक्त ने जताया सभी नागरिकों का आभार
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह को सफल बनाने में जिला की सभी संस्थाओं, सभी धर्मों के गीता मनीषियों, गीता प्रेमियों और उन सभी नागरिकों का वे आभार व्यक्त करती हैं, जिनके प्रयासों से यह इतना विशाल कार्यक्रम सफल हो पाया। उन्होंने कहा कि गीता का जन्म 5156 वर्ष पूर्व भले ही हुआ हो, लेकिन गीता के प्रत्येक शखेक की प्रासांगिकता आज भी बरकरार है। आज भी हम वीर अर्जुन की तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय और अपने घर, नगर और गांव की समस्याओं के द्वंद्धभरे वातावरण में जी रहे हैं और इन जटिल समस्याओं के समाधान का सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे समय में गीता ही विश्व का एकमात्र ऐसा गंथ है, जो निष्काम कर्म के संदेश के माध्यम से इन सभी समस्याओं का समाधान करता है। यह प्रत्येक मनुष्य को पता है कि मृत्यु पर उसके साथ कुछ भी नहीं जाएगा, लेकिन फिर भी वह उपभोक्तावाद भौतिकवाद, धन-सम्पत्ति संग्रह का कार्य आंख बंद कर रहा है। लेकिन वह भौतिक युग के झंझट से मुक्ति व मोक्ष चाहता है तो उसे गीता को शिरोधार्य करना होगा।

0 Comments