
तू राजा की राज दुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं...
पानीपत : जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां
6 दिसंबर 2019, 8: 49 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर आर्य कालेज के सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसैन भाटिया व पूर्व प्रधान गजेन्द सलूजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की। अनिल मस्ताना, सुनिल मस्ताना एण्ड पार्टी, धर्मसिंह रफी ने देशभक्ति और हरियाणवीं सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। अनिल मस्ताना एण्ड पार्टी की प्रस्तुतितू राजा की राज दुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं... भाग रगडक कै पिया करूँ मैं कुण्डी सोटे आला सूं- पर दर्शक एकबार फिर झूम उठे। तरूणा, रिंकु एण्ड पार्टी ने बैलून के अंदर कृष्ण-राधा नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी। इससे पूर्व ढोल-नगाड़ा, बीन पार्टी, कच्ची घोड़ी व डेरू पार्टी ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में भले ही हुआ हो, लेकिन हरियाणा को उन्होंने कर्मस्थली बनाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म मुश्किल से मिलता है। इसलिए अपनी 60-70 साल की छोटी सी जिंदगी हमें मिली है और गीता का संदेश है कि आप अपनी जिंदगी को अच्छे कर्मों के साथ अथवा बुरे कर्मों के साथ जीना चाहते हैं। लेकिन आपको अपने अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल जरूर भुगतना होगा और जिस दिन विश्व मानव निष्काम कर्म की यह बात समझ जाएगा, उस दिन दुनिया का हर आदमी एक नई इबारत लिखेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति,निगमायुक्त ओमप्रकाश, एसडीएम दलबीर सिंह, नगराधीश सुमन भांखड़ के अलावा सभी स्कूल, कालेजों के प्राचार्य व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर नीतिसैन भाटिया, दाऊ जी महाराज, अनिल मदान, सुनिल ग्रोवर, सुरज दुरेजा, तिलक राज मिगलानी, यशपाल शर्मा, निरंजन पाराशर, सुरज पहलवान, वेद पाराशर के अलावा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हरियाणवीं कला व संस्कृति को बढ़ावा देने को सार्थक कदम उठाएगी सरकार : विधायक

विधायक ने कहा कि ऐसे उत्सव के माध्यम से गीता के उपदेशों के साथ-साथ हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को आत्मसात करने का अवसर लोगों को मिल जाता है। उन्होंने कहा कि पानीपत एक ऐसा धार्मिक औद्योगिक और व्यावसायी शहर ह,ै जहां भारत के हर प्रदेश के नागरिक काम करते हैं, जो गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढकर भाग भी लेते हंै, जिससे पूरे भारत में गीता का संदेश चला जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हरियाणवीं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी सार्थक कदम उठाएगी ताकि लुप्त हो रही हमारी लोक परम्पराओं और लोक कलाओं को जीवंत बनाकर देश की युवा पीढ़ी को रूबरू करवाया जा सके। इसलिए भविष्य में भी ऐसे समारोह में पानीपत जिला के सभी शहर व ग्रामवासियों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। गीता जयंती उत्सव 8 दिसम्बर तक मनाए जाएंगे।

0 Comments