रक्तदान पुण्य का काम, बढ़-चढ़कर खूनदान करें युवा : प्रमोद विज


रक्तदान पुण्य का काम, बढ़-चढ़कर खूनदान करें युवा : प्रमोद विज


6 दिसंबर 2019, 9:09 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि रक्तदान महादान है प्रत्येक युवा को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि घायल अवस्था में यह रख लोगों के जीवन को बचा सकें। इसीलिए रक्तदान को महादान का नाम दिया गया है क्योंकि अक्सर खून समय पर ना मिलने की वजह से बहुत से लोगों की जान चली जाती है अगर हम इस तरह के हवन में अपनी आहुति डाले तो प्रत्येक व्यक्ति ऐसे लोगों की जान बचा सकते हैं इस कैंप में 59 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी और मनप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह पवन शर्मा और भी साथी के अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी डॉक्टर पूजा सिंगला अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments