अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं किसान


अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं किसान

गांव कवी में उप कृषि निदेशक ने किया आह्वान
बोले, धरती को स्वस्थ रखना सामूहिक जिम्मेदारी



पानीपत। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग द्वारा गांव कवी में आयोजित समारोह में किसानों को संबोधित करते उप कृषि निदेशक।
6 दिसंबर 2019, 8:30 PM 
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के सौजन्य से खंड मडलौडा के गांव कवी में विश्व मृदा दिवस मनाया गया। गांव की बैनीवाल चैपाल में आयोजित कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. वीरेन्द्र देव आर्य ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा हमने अधिक फसल उत्पादन के लिए अंधाधुंध कीटनाशकों के प्रयोग से अपनी धरती माता का स्वास्थ्य बिगाड दिया है जिस कारण उसमें न तो गुणवत्ता की फसल पैदा हो रही है और न ही किसान उससे लाभप्रद फसल ले पा रहे हैं। इसलिए किसानों को समय-समय पर अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाकर उसमें जरूरत के अनुसार पोषक तत्वों वाली खाद का संतुलित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। धरती को स्वस्थ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी जीवों के लिए धरती मां के समान पूजनीय है, क्योंकि सभी कुछ इसी धरती से ही पैदा होता है और इसी धरती से सभी जीवों का पालन-पोषण होता है। परंतु धरती के स्वास्थ्य को खराब करने के लिए केवल इंसान जिम्मेदार है। बदलते दौर में किसान को धरती के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए। सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. राजेश भारद्वाज ने किसानों को कहा कि वे कृषि विभाग के माध्यम से जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ उठाकर उन्नत तरीके से खेती करें। किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य करवाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने फसल विविधिकरण भी जोर दिया। तकनीकी सहायक जयभगवान गहलावत ने सभी किसानों का आह्वान किया कि वे अपने खेत के सॉयल हेल्थ कार्ड अवश्य बनवाएं ताकि उन्हें यह ज्ञात रहे कि उनके खेत की मिट्टी में क्या कमी है और उसको किन पोषक तत्वों की कमी है। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी मनोज व राकेश तथा एटीएम कविता मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments