पानीपत : नगर निगम सख्त, ऐतिहासिक किले पर चल रही पांच डेयरियां सील

17 दिसंबर 2019, 8:13 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। नोटिस देने के बावजूद भी डेयरियों को बंद व स्थानांतरित न करने पर आज नगर निगम की टीम ने पानीपत के ऐतिहासिक किला पर चल रही पांच पशुओं की डेयरियों को सील कर दिया। निगम की टीम में एसई रमेश बागड़ी, एक्सईएन प्रदीप कल्याण व सेनेटरी इंस्पेक्टर साहब सिंह व रिंकू और निगम आयुक्त के पीए विक्रम शामिल थे। बता दें कि पानीपत के किला पर 65 मकानों में दरार आने के उपरांत अधिकारियों की टीम ने जांच के दौरान किला पर चल रही पांच डेयरियों को बंद करने को लेकर कहा था। इस बाबत निगम द्वारा डेयरी संचालकों को नोटिस भी दिया गया था। इस बारे में नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि किला पर चल रही डेयरी वालो को पहले ही नोटिस दिया हुआ था लेकिन उन्होेंने डेयरियों को बंद नहीं किया। इसलिए निगम अधिकारियों की टीम ने पांच डेयरियों को मंगलवार को सील किया है। आयुक्त ने कहा कि किला पर किसी भी पशुओं की डेयरी को चलने नहीं दिया जाएगा। वहीं आयुक्त ने डेयरी वालो को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने डेयरी सील करने के उपरांत फिर भी किला पर डेयरी चलाई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments