पानीपत : ग्रामीणों का आभार जताने चंदौली पहुंचे जजपा नेता देवेंद्र कादियान

पानीपत : ग्रामीणों का आभार जताने चंदौली पहुंचे जजपा नेता देवेंद्र कादियान


17 दिसंबर 2019, 8:07 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण से जननायक जनता पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने आज पानीपत ग्रामीण के गाँव चंदौली में धन्यवादी दौरा किया। गाँव चंदौली पहुँचने पर गाँव के सभी युवाओं,बुजुर्गों व महिलाओं ने देवेंद्र कादियान का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे तो विधायक आप ही हो और आप से ही अपने छोटे-मोटे काम होंगे वो करवाएंगे। देवेंद्र कादियान ने कहा कि चुनाव में आप सभी ने बहुत साथ दिया जिसको में कभी भी नही भूलूंगा ओर आपने अपने गाँव चंदौली से मुझे भारी मतों से जिताकर भेजा है। आप लोगों ने अपना फर्ज निभा दिया है और आप सभी गांववासियों को मेरी किसी भी जगह या किसी भी काम में मेरी जरूरत हो तो मुझे बता देना या सीधा मेरे घर पर आ जाना आपके लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा। देवेंद्र कादियान ने कहा कि उनके गांव की जो भी समस्या हो उसका समाधान किया जाएगा। कुछ दिन पहले जब वो चुनाव के दौरान गाव में आये थे तो कश्यप समाज के लोगो ने चौपाल के बारे में बोला था तो उसका जल्दी ही समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की कि चंदौली गाव के अड्डे से लेकर मंदिर तक कि सड़क को भी बनवा दें तो देवेंद्र कादियान ने आश्वासन दिया कि ये काम भी जल्द से जल्द करवा दिया जाएगा। देवेंद्र कादियान ने कहा कि इस चुनाव में जो भी खामियां रही हैं, आगे से उन्हें ठीक करेंगे और पानीपत ग्रामीण की जनता ने मुझे 47000 वोट दिए हंै, मंैं पानीपत ग्रामीण की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments