पानीपत : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को उमड़ी आधी आबादी की भीड़
टीम रोड सेफ्टी द्वारा आयोजित कैंप में 200 से अधिक महिलाओं के बने लाइसेंस
17 दिसंबर 2019, 7:51 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। स्थानीय पाईट संस्कृति स्कूल में आज टीम रोड सेफ्टी व टीम पानीपत ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर युवतियों व महिलाओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगाए गए कैंप में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में 470 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें से करीब 200 युवतियों व महिलाओं के पूर्ण लाइसेंस बनाए गए और डेढ़ सौ महिलाओं के लाइसेंस की प्रक्रिया मैं दो-तीन क्रम पूरे नहीं हो पाए। कैंप की शुरुआत एसडीएम दलबीर सिंह ने की जबकि डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि टीम रोड सेफ्टी का यह प्रयास सराहनीय है उन्होने कहा यह सरल प्रक्रिया है एक ही छत के नीचे उनके डॉक्यूमेंट तैयार लेकर हाथो हाथ लाईंसेस दिए जाएं। उन्होंने महिलाओं के लाइसेंस बनाने में जुटे अपने कार्यालय के अफसरों की भी सराहना की। डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि रोड सेफ्टी टीम करीब 1 साल से पानीपत की सड़कों पर ट्रैफिक के लिए लोगों को जागरूक करती आ रही है और बहुत समय से यह मांग आ रही थी कि लड़कियों के ड्राईविंग लाइसेंस नहीं बने हुए और एक ऐसा कैंप लगाया जाए जिसमें लड़कियों के लाइसेंस बनवाए जाएं और उनको एक ही छत के नीचे सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर दी जाए। इस अवसर पर टीम रोड सेफ्टी सदस्य गौरव लिखा ने बताया कि हम आगे भी इस तरह के कैम्प लगाएं जाते रहेंगे। आज के कैम्प जिस तरह से भीड़ उमड़ी है उसे देखते हुए अगला कैम्प जल्द ही लगाया जाएगा। इस अवसर पर गौरव लीखा, मेहुल जैन, हेमंत रोहिल्ला, धनंजय सिंगला, विनय बंसल प्रमोद बंसल, सोनू जैन, अंकुश बंसल, विनीत खुराना, डॉ प्रणव मोहित बजाज, विनोद लिखा, राजू मेहंदी दत्ता, राजीव अरोड़ा, अशोक सलूजा, राजेश चांदना व अनिल रेवड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
24 दिसंबर को लगेगा अगला कैंप
इस अवसर पर टीम रोड सेफ्टी के सदस्य मेहुल जैन एडवोकेट ने बताया कि आज लगभग 470 लोगों का रजिस्ट्रेशन टीम द्वारा किया गया जिसमें 200 लोगों के लाइसेंस आज पूर्ण रूप से बनाए गए और डेढ़ सौ लोगों के लाइसेंस की प्रक्रिया में कुछ क्रम शेष रह गए हैं जो कि 24 दिसंबर सरल केंद्र में पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जितने भी लोगों का आज रजिस्ट्रेशन हुआ है सिर्फ उन लोगों के लिए विशेष रुप से कैंप सरल केंद्र में 24 दिसंबर को लगाया जाएगा।
टीम रोड सेफ्टी द्वारा आयोजित कैंप में 200 से अधिक महिलाओं के बने लाइसेंस
17 दिसंबर 2019, 7:51 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। स्थानीय पाईट संस्कृति स्कूल में आज टीम रोड सेफ्टी व टीम पानीपत ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर युवतियों व महिलाओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगाए गए कैंप में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में 470 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिनमें से करीब 200 युवतियों व महिलाओं के पूर्ण लाइसेंस बनाए गए और डेढ़ सौ महिलाओं के लाइसेंस की प्रक्रिया मैं दो-तीन क्रम पूरे नहीं हो पाए। कैंप की शुरुआत एसडीएम दलबीर सिंह ने की जबकि डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि टीम रोड सेफ्टी का यह प्रयास सराहनीय है उन्होने कहा यह सरल प्रक्रिया है एक ही छत के नीचे उनके डॉक्यूमेंट तैयार लेकर हाथो हाथ लाईंसेस दिए जाएं। उन्होंने महिलाओं के लाइसेंस बनाने में जुटे अपने कार्यालय के अफसरों की भी सराहना की। डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि रोड सेफ्टी टीम करीब 1 साल से पानीपत की सड़कों पर ट्रैफिक के लिए लोगों को जागरूक करती आ रही है और बहुत समय से यह मांग आ रही थी कि लड़कियों के ड्राईविंग लाइसेंस नहीं बने हुए और एक ऐसा कैंप लगाया जाए जिसमें लड़कियों के लाइसेंस बनवाए जाएं और उनको एक ही छत के नीचे सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर दी जाए। इस अवसर पर टीम रोड सेफ्टी सदस्य गौरव लिखा ने बताया कि हम आगे भी इस तरह के कैम्प लगाएं जाते रहेंगे। आज के कैम्प जिस तरह से भीड़ उमड़ी है उसे देखते हुए अगला कैम्प जल्द ही लगाया जाएगा। इस अवसर पर गौरव लीखा, मेहुल जैन, हेमंत रोहिल्ला, धनंजय सिंगला, विनय बंसल प्रमोद बंसल, सोनू जैन, अंकुश बंसल, विनीत खुराना, डॉ प्रणव मोहित बजाज, विनोद लिखा, राजू मेहंदी दत्ता, राजीव अरोड़ा, अशोक सलूजा, राजेश चांदना व अनिल रेवड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
24 दिसंबर को लगेगा अगला कैंप इस अवसर पर टीम रोड सेफ्टी के सदस्य मेहुल जैन एडवोकेट ने बताया कि आज लगभग 470 लोगों का रजिस्ट्रेशन टीम द्वारा किया गया जिसमें 200 लोगों के लाइसेंस आज पूर्ण रूप से बनाए गए और डेढ़ सौ लोगों के लाइसेंस की प्रक्रिया में कुछ क्रम शेष रह गए हैं जो कि 24 दिसंबर सरल केंद्र में पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जितने भी लोगों का आज रजिस्ट्रेशन हुआ है सिर्फ उन लोगों के लिए विशेष रुप से कैंप सरल केंद्र में 24 दिसंबर को लगाया जाएगा।

0 Comments