हरियाणा : ये हैं जिला कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैन, जानें आपके जिले का चेयरमैन कौन?

8 दिसंबर 2019, 2:29 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति कर दी है। सभी चैयरमेन सम्बंधित कमेटियों की मासिक बैठक लेकर जनता की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करेगें। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला को जिला फरीदाबाद और पानीपत का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। वहीं अनिल विज को जिला रोहतक और सिरसा, शिक्षा मंत्री कंवरपाल को जिला करनाल और अम्बाला, परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा को जिला सोनीपत और कैथल का जिला जनसर्म्पक एवं कष्ट निवारण समिति का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह को जिला हिसार और फतेहाबाद, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल को जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को जिला नूंह और पलवल का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव को जिला रेवाड़ी और झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को जिला कुरूक्षेत्र, पुरातत्व एवं संग्राहालय राज्य मंत्री अनूप धानक को जिला भिवानी और जींद और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह को जिला पंचकूला और यमुनानगर का जिला जनसम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति का चैयरमेन नियुक्त किया गया है।

0 Comments