25 जनवरी 2020, 3:42 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग में महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाइल्ड केयर लीव की प्रक्रिया आनलाइन शुरू की जाएगी, इसमें पायलट आधार पर प्रथम चरण में पीजीटी अध्यापिकाओं के लिए आरंभ किया जा रहा है। PGT teachers will now get Child care leave online स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग में आनलाइन माड्यूल को विकसित करने के लिए एचआरएमएस पोर्टल पर ही चाइल्ड केयर लीव के लिए आवेदन लेने तथा आगे की प्रक्रिया करने का निर्णय लिया गया है ताकि महिला कर्मचारियों को अपने लीव का स्टेटस पता करने के लिए इधर-उधर भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में दो सप्ताह के लिए चाइल्ड केयर लीव की यह आनलाइन प्रक्रिया पीजीटी अध्यापिकाओं के लिए शुरू की गई है, इसके बाद अन्य महिला कर्मचारियों के लिए भी यह सुविधा आरंभ कर दी जाएगी। इसमें चाइल्ड केयर लीव की मंजूरी देने वाले संबंधित अधिकारी स्वयं ही एचआरएमएस के अकाऊंट को चलाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया समझाने के लिए विभाग द्वारा प्राधिकृत अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


0 Comments