माता मनसा देवी मंदिर में 1114.78 लाख से बनेगा वृद्धाश्रम, सीएम ने दी मंजूरी
11 फरवरी 2019, 8:41 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड,पंचकूला के कैंपस में वृद्धाश्रम के लिए 1114.78 लाख रूपए खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस वृद्धाश्रम के निर्माण का निर्णय श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड,पंचकूला की 17 बैठक में लिया गया था। इस वृद्धाश्रम के निर्माण का कार्य लोक निर्माण (भवन एवं सडकें) विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह वृद्धाश्रम जो कि 36 महीने में बन कर तैयार होगा में वृद्धों की सुविधा के लिए कई जनसुविधाओं की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धाश्रम भवन ग्राऊंड फ्लोर के अलावा चार मंजिला होगा। इसमें बॉथरूम समेत 19 डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट, टॉयलेट सहित दो क्यूबिक्ल और दो डॉरमैटरी होगी। दो लिफ्ट तथा दो जगह से सीढिय़ां चढ़ेंगी। उनहोंने बताया कि ग्राऊंड फ्लोर में रिसेप्शन, आॅफिस, डॉक्टर-रूम,जनरल वार्ड,नर्सिंग स्टेशन,वेटिंग लांज, किचन, डाइनिंग-हॉल होंगे। इसके बाद प्रथम मंजिल पर तीन डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट, मैडिटेशन-रूम,रीडिंग-रूम, अटैंडेंट-रूम, बरामदा और दूसरी मंजिल पर पांच डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट,टॉयलेट सहित एक क्यूबिक्ल और एक डॉरमैटरी व बरामदा होगा। तीसरी मंजिल पर पांच डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट सहित एक क्यूबिक्ल और एक डॉरमैटरी और चौथी मंजिल पर छह डबल-आकुपैंसी रूम, डब्ल्यूसी एवं किचनेट होगा।
नूंह : नल्हड़ में गवर्नमैंट डैंटल कॉलेज की डी.पी.आर मंजूर
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद हसन खां मेवाती गवर्नमैंट कालेज नल्हड़ (जिला नूंह) के परिसर में प्रस्तावित गवर्नमैंट डैंटल कॉलेज की डी.पी.आर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) की स्वीकृति दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस डैंटल कॉलेज पर 255.90 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

0 Comments