इस बार हरियाणा में आयोजित होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020


  • केंद्र सरकार के आग्रह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी मंजूरी 

16 फरवरी 2020, 12:32 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स नवम्बर-दिसम्बर 2020 में हरियाणा मे आयोजित करने के लिए केन्द्र सरकार से आग्रह करने के एक प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री द्वारा भेजे गये एक प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल विभाग मंत्रालय ने राज्य सरकार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 या 2021 की मेजबानी करने की इच्छा के सम्बन्ध में पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार नवम्बर-दिसम्बर में ह्यखेलो इंडिया यूथ गेम्सह्ण आयोजित किए जाने हैं, जिसकी मेजबानी के लिए हरियाणा द्वारा इच्छा जताई जाएगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स वार्षिक प्रतियोगिता है और हर वर्ष की जाती है। मेजबानी करने वाले राज्य के पास विभिन्न खेल स्पधार्ओं के लिए आवश्यक मापदण्डों के साथ खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और उपकरण होने चाहिए, जिनमें खेलों की जरूरत के अनुसार इन्फ्रास्ट्रक्चर और उपकरण को अपग्रेड करने का खर्च सरकार को उठाना होगा। इसके अलावा, खिलाडि?ों, कोचों, तकनीकी और सहयोगी स्टाफ के लिए स्थानीय परिवहन, लोजिस्टिक, आवास सुविधा तथा खाने-पीने की व्यवस्था होनी चाहिए तथा खेलों के सफल आयोजन के लिए स्वयं सेवियों का सहयोग, चिकित्सा व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। केन्द्रीय खेल मंत्रालय इन खेल प्रतियोगिताओं पर 60:40 के अनुपात में सांझा आधार पर खर्च मुहैया करवाएगा।                                  

Post a Comment

0 Comments