9 फरवरी 2020, 5:03 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। स्टील सिटी हिसार भी अब गुंडागर्दी का हब बनता जा रहा है। यहां बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वीआईपी इलाके में भी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम को देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही वाकया आज फिर देखने को मिला। यहां आइजी आॅफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर बाईक पर सवार होकर आए बदमाशों ने आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त पुलिस भी मौजूद थी। मृतक की पहचान हिसार की महावीर कालोनी निवासी राजू के रूप पर हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने राजू पर करीब 12 से 13 गोलियां चलाई जिसमें से 6 गोली राजू को लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया व दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं उम्मीद है कि हमलावर कहीं न कहीं कैमरों के आगे से गुजरे होंगे। अगर ऐसा होता है तो फुटेज से आरोपितों की पहचान हो सकती है।


0 Comments