गुरुग्राम के सेक्टर-93 स्थित स्पेस सोसायटी की वारदात
मामले की जांच में जुटी पुलिस
![]() |
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
गुड़गांव। यह बात सच है कि पति-पत्नी के बीच जब वो आ जाता है तो उस कहानी का अंत बहद खौफनाक होता है। कुछ ऐसा ही हुआ गुरुग्राम की इस भाजपा नेत्री के साथ। पति को धोखा देकर किसी दूसरे युवक से इश्क लड़ाना इसे महंगा पड़ गया। बार-बार समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो पति ने उसे गोली मारकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला डाला । बताया जा रहा है हत्या किए जाने से पहले भी दंपति के बीच विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार भाजपा पार्टी के किसान मोर्चे में प्रदेश मंत्री मुनेश गोदारा हरियाणा के चरखी दादरी में राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं और पार्टी की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। फिलहाल वे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-93 के स्पेस सोसायटी इलाके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मुनेश के किसी युवक के साथ ताल्लुक थे और वह समझाने के बावजूद नहीं मान नहीं रही थी। इसी के चलते शनिवार को पति के साथ विवाद हुआ तो उसने गोली मारकर मुनेश की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की तो मृतक महिला की पहचान मुनेश गोदारा पत्नी सुनील के रूप में हुई। सुनील गोदारा का परिवार मूल रूप से चरखी दादरी का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से यहां किराये पर रहा था। सुनील एक निजी कंपनी में पीएसओ की नौकरी करता था। आरोप है कि मुनेश की हत्या उसके पति सुनील ने ही की है।अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि मुनेश का कादीपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण मुनेश और पति सुनील में अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी इसी वजह से लड़ाई हुई और गुस्से में आकर सुनील ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से एक गोली मुनेश के सिर में तो दूसरी सीने में मार दी। इस दौरान मुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बारे में रविवार सुबह पुलिस को पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए हत्या की वारदात के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज
सेक्टर-10 पुलिस ने चरखी दादरी की चंपापुरी कॉलोनी में रहने वाले हत्या के आरोपी सुनील के आर्मी रिटायर्ड पिता चंद्रभान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंद्रभान की शिकायत पर उनके बेटे सुनील, बहू मुनेश के प्रेमी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। प्रेमी की पत्नी के खिलाफ मामला इसलिए दर्ज कराया गया है कि उसे सबकुछ पहले से ही पता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 Comments