9 फरवरी 2020, 5: 39 PM
गौरव सोनी। हरियाणा मीडिया जंक्शन
सिरसा। शहर की फ्रेंडस कालोनी में भाई-बहन द्वारा आत्महत्या किए जाने का दर्दनाक मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि करीब 8 माह पहले इनकी माँ की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही दोनों डिप्रेशन में थे। रविवार तड़के दोनों ने पहले हाथ की नस काटी व फिर जहर निगल लिया। दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। पिता ओमप्रकाश नगर निगम से रिटायर हैं। पुलिस ने पिता के बयान मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रविवार सुबह की आत्महत्या मिली जानकारी अनुसार ओमप्रकाश बेटे प्रदीप (32) और बेटी अनिता (34) के साथ यहां फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। रविवार सुबह अनीता और प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मां के निधन के बाद से दोनों डिप्रेशन में थे। शनिवार रात को दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। अनिता छत पर बने कमरे में और प्रदीप नीचे कमरे में सो रहा था। रविवार सुबह करीब 5 बजे प्रदीप ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया और इनो का पाउच मांगने आया। करीब 5 मिनट बाद अचानक गिरने की आवाज सुनकर ओमप्रकाश बाथरूम में पहुंचे तो वहां प्रदीप बेसुध हालत में पड़ा था। इसके बाद उन्होंने बेटी अनीता को आवाजें लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब ऊपर जाकर देखा तो वह भी बेसुध पड़ी मिली। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि बच्चों के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की गई है। दोनों ने हाथों की नस भी काट रखी थी। वह दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, खैरपुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार का कहना है कि पिता के बयान दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी अनीता पंजाब यूनिवर्सिटी से डबल एमए किए हुए थी। उसका आईएएस बनने का सपना था। पहले 2014 में चंडीगढ़ में कोचिंग ली। फिर दिल्ली में तो अब पिछले करीब 2 साल से शहर में ही कोचिंग ले रही थी।


0 Comments