तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...इश्कबाज सब इंस्पेक्टर की लव स्टोरी का खूनी 'THE END'

 साथी महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया


9 फरवरी 2020, 6:09 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
सोनीपत/नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में चयनित होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान शुरु हुई एक लव स्टोरी का द एंड बड़ा ही खौफनाक तरीके से हुआ। प्यार परवान चढ़ने के उपरांत महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा शादी से इंकार किए जाने से यह इश्कबाज इंस्पेक्टर इस कदर हताश हो गया कि पहले अपनी प्रेमिका को मौत की नींद सुलाने के उपरांत खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस जांच में जब मोबाइल पर व्हाटॅ्सअप चैट की पड़ताल की गई तो सामने आया कि इस इश्कबाज सब इंस्पेक्टर ने महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति को धमकी दी थी कि तू मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुझे किसी की नहीं होने दूंगा। लेकिन महिला सब इंस्पेक्टर ने इसे हल्के में लिया और अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठी। मृतक एसआई का शव सोनीपत में मुरथल के पास कार में मिला। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है आरोपी इस महिला पुलिस कर्मी से शादी करना चाहता था। वह उससे प्यार करता था, लेकिन आठ महीने पहले दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। महिला सब इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया था। वह पटपड़गंंज औद्योगिक थाना क्षेत्र में तैनात थी।  वहीं दीपांशु के पिता दयानंद राठी हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हैं और शास्त्री कॉलोनी सोनीपत में रहते हैं।

वाट्सअप चैट से खुल गई सारी पोल 
पुलिस ने सबसे पहले प्रीति के मोबाइल को ही जांच के दायरे में लिया, जिसमें विकिपीडिया के नाम से सेव किए गए दीपांशु राठी (28) के बारे में पता चला। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस आरोपी को मोबाइल सर्विलांस की मदद से ट्रेस करते हुए मुरथल तक पहुंच गई। ाब उसका शव कार में मिला, जिसने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार रखी थी। कार के अंदर से पुलिस को कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन प्रीति के मोबाइल पर वाट्सअप पर चैट से जानकारी मिली कि आरोपी प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन प्रीति तैयार नहीं थी। दीपांशु भजनपुरा थाने में तैनात था।

ट्रेनिंग के दौरान हुई थी दोस्ती 
पुलिस ने बताया 2018 में प्रीति अहलावत बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई थी। वह मूलरूप से रोहतक की रहने वाली थी। सोनीपत निवासी दीपांशु राठी से प्रीति की जान पहचान ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे थे, लेकिन आठ महीने पहले प्रीति ने उससे दूरियां बना लीं। पुलिस से पता लगा है प्रीति के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण उसने दीपांशु से दूरियां बनाई थीं। बाद में दीपांशु को पता चला प्रीति की दूसरी जगह शादी की बात चल रही है।

Post a Comment

0 Comments