
10 फरवरी 2020,1:59 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
रोहतक। हरियाणा के रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय सेना में भर्ती रैली आज से शुरु हो गई। भर्ती रैली में आज पानीपत,झज्जर,सोनीपत व रोहतक समेत चार जिलों के करीब 3600 युवा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती को लेकर पहले दिन युवाओं जबरदस्त जोश देखने को मिला। भर्ती देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी जिन्हें काबू करने के लिए सेना के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेडियम परिसर में 40 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रमाण पत्रों की जांच से लेकर दौड़ व मेडीकल प्रक्रिया तक पर नजर रखी जाएगी। सेना भर्ती के लिए सोमवार रात तीन बजे से ही अभ्यार्थियों का स्टेडियम में प्रवेश शुरू हो गया था। लिहाजा बड़ी संख्या में अभ्यार्थी शाम को ही रोहतक पहुंचे हैं। उधर, नए बस स्टैंड से लेकर राजीव गांधी स्टेडियम तक बैरीकेड्स भी लगा दिए। आज सैनिक जनरल ड्यूटी पद के लिए पानीपत, इसराना, समालखा के अलावा झज्जर जिला के बेरी व बादली तहसीलों के अभ्यार्थियों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जा रहा है। स्टेडियम परिसर में ही सेना के करीब 200 जवान भर्ती प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। सेना भर्ती निदेशक कर्नल रतनदीप खान ने बताया सेना भर्ती के तमाम तैयारी पूरी कर ली गई। मैदान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर अधिकारियों की नजर बनी रहे। अभ्यार्थियों को भी बायोमैट्रिक स्कैंनिंग के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश कराया गया।

0 Comments