कोरोना से महायुद्ध : भर्ई वाह ! इस ग्राम पंचायत ने की 10.50 करोड़ की मदद



हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में कई स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संस्थाएं हरियाणा कोरोना राहत कोष में योगदान के लिए आगे आई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व जननायक जनता पार्टी के जिला पानीपत प्रधान सुरेश काला की अगुवाई में खण्ड मडलौडा, जिला पानीपत के गांव बाल जाट्टान की ग्राम पंचायत ने 10.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस अवसर पर गांव की सरपंच सरिता देवी ने  मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस राशि का चैक सौंपा। इस मौके पर मडलौडा के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बख्शी, गांव के पंच राजेश नैन, सत्यवान कश्यप, रणबीर और विजय राठी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments