पैंतावास कलां की ग्राम पंचायत से सबक लें ग्राम पंचायतें



संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन 
चरखी दादरी। जिला चरखी दादरी की ग्राम पंचायतपैंतावास कलां ने समाज के समक्ष जल संरक्षण की जबरदस्त मिसाल पेश की है। इस ग्राम पंचायत ने आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर पानी बचाने का अद्भुत संकल्प लिया है। इस ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर अपने गांव में धान की फसल न बोने का संकल्प लिया है जोकि किसी भी पंचायत के लिए एक बड़ी सोच है। स्वंय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ग्राम पंचायत के इस प्रयास की सराहना की है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डार्क जोन, दिन-प्रतिदिन गिरता भू-जल तथा भू-जल का अत्यधिक दोहन हमारे लिए चुनौती बन गए हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हीं चुनौतियों का समाधान निकालने की हमने शुरूआत की है। इससे पानी के साथ-साथ बिजली की बचत होगी। इस जल संरक्षण महाभियान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों से सहयोग मांगा है। सीएम ने भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए पानी की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में धान बाहुल्य जिलों में धान के स्थान पर किसानों को कम पानी से तैयार होने वाली अन्य वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए चलाए गए ‘जल ही जीवन है’ अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के मद्देनजरप्रदेश के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाकर किसानों को धान के स्थान पर मक्का, अरहर, ग्वार, तिल, ग्रीष्म मूंग (बैशाखी मूंग) व अन्य फसलों की बुआई करने के लिए प्रेरित करें।

Post a Comment

0 Comments