एजुकेशन : आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स भी अब कर सकेंगे बीसीए, मैथ की शर्त हटी



 आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स भी अब कर सकेंगे बीसीए, मैथ की शर्त हटी

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में किया बदलाव

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 20, 2019, 09:13 AM 
कुरुक्षेत्र। 12वीं आर्ट्स से पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब वह आर्ट्स स्ट्रीम के साथ बीसीए की पढ़ाई कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की आेर से जारी की गई गाइडलाइन्स के मुताबिक बीसीए में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में बदलाव किया गया है। अब यूनिवर्सिटी ने 12वीं में कम्प्लसरी मैथ्स होने की शर्त हटा दी है, लेकिन 12वीं में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और एससी-एसटी के लिए 47.5 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 12वीं में इंग्लिश सब्जेक्ट जरूर होना चाहिए।सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत अब बीसीए में एडमिशन दिए जाएंगे। चारों कॉलेजों मैनेजमेंट के मुताबिक एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स के ऑनलाइन एप्लीकेशंस भी आ रहे हैं और कई स्टूडेंट्स कॉलेज के कम्प्यूटर लैब से एडमिशन फॉर्म भर रहे हैं। एक स्टूडेंट्स एक साथ ज्यादा से ज्यादा 5 कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन दे सकता है। घर बैठे अपने पसंद के कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हरियाणा हायर एजुकेशन की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन के समय कुछ डॉक्यूमेंट्स साथ कैरी करने होंगे, ताकि आवेदन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। इसमें स्कैन्ड फोटो ग्राफ, स्कैन्ड सिग्नेचर, आधार कार्ड की कॉपी, 10वीं व 12वीं सर्टिफिकेट की कॉपी, बैंक अकाउंट नंबर और उसका आईएफएससी कोड, रिजर्व कोटा में एडमिशन करवाने के वाले स्टूडेंट्स के पास रिजर्व कैटेगरी सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी होगा। साथ ही एडमिशन के लिए ऑनलाइन फीस जमा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आरटीजीएस, एनईएफटी, नेटबैंकिंग एप और यूपीआई/पीओएस के माध्यम से फीस जमा करानी होगी।

Post a Comment

0 Comments