एससी विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण, 18 जून तक करें आवेदन
Hisar Media Junction
हिसार। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने हेतु श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत संचालित अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु राष्टÑीय आजीविका सेवा केंद्र द्वारा अभ्यर्थियों के लिए तीन निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अंतिम 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उपमंडल रोजगार अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि इस केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने एवं उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने के लिए एक वर्षीय ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण (सॉफ्टवेयर) 1 जुलाई से एक वर्षीय ओ लेवल कंप्यूटर ट्रेनिंग (हार्डवेयर) 1 अगस्त से तथा 11 माह की स्पेशल कोचिंग स्कीम 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी कम से कम 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो व उसका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हो। अभ्यर्थी की आयु 30 जून तक स्पेशल कोचिंग के लिए 27 वर्ष एवं ओ लेवल के लिए 18 से 30 वर्ष के बीच हो। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी को नियमानुसार 1000 रुपये छात्रवृति एवं किताबें निशुल्क दी जाएंगी। ओ लेवल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा न हो। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

0 Comments