हिसार में बने नया बस स्टैण्ड तभी मिलेगा जाम से छुटकारा

हिसार में बने नया बस स्टैण्ड तभी मिलेगा जाम से छुटकारा 



सर्वजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने उठाई मांग 


सैक्टर 16-17 में खाली पड़ी 50 एकड़ सरकारी जमीन पर किया जा सकता है निर्माण 


Hisar Media Junction
हिसार। सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने हिसार में बढ़ती ट्रेफिक जाम की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने इस ट्रैफिक जाम से निपटने का हल हिसार मे ंनए बस स्टैंड का निर्माण किया जाना बताया है। उन्होंने कहा कि साऊथ बाईपास हिसार में लगभग 5 लाख से अधिक जनता निवास करती है तथा अग्रसैन चौक से बस स्टैण्ड गेट तक हर समय जाम लगा रहता है। हिसार बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए 20 फुट चौड़ा रास्ता है उसी 20 फुट चौड़े रास्ते पर पंजाब नेशनल बैंक आॅफ इंडिया, सेवक सभा अस्पताल सिंह सभा गुरु द्वारा यूको बैंक डाकखाना आदि सरकारी संस्थाएं हैं जिस कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में वहां से लोगों का आवागमन रहता है। कई बार लोग दो-दो घंटे जाम में भी फंसे रहते हैं और उन्हें भारी परेशानी होती है। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए कई बार स्थानीय विद्यायक से लेकर मुख्यमंत्री तक अवगत करवाया जा चुका है फिर भी आज तक कोई समाधान न नहीं हुआ है और केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। चावला ने कहा कि साऊथ बाई पास पर हिसार के सैक्टर 9-11, 13, 15, 16-17 व 14-33 सैक्टर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त पटेल नगर पी.एल.ए. लाजपत नगर, जवाहर नगर, हाऊसिंग बोर्ड, डी.सी. कालोनी, एम.सी. कालोनी, मॉडल टाऊन, जिंदल अस्पताल, लक्ष्मी विहार, अमरदीप कालोनी, माल कालोनी,  महेश नगर, आजाद नगर, डिफेंस कालोनी, एच.ए.यू. मिनी सैक्ट्रिएट, कचहरी, जेल आदि सैकड़ों कालोनी में निवास करते हैं और 5 लाख से अधिक आबादी शहर में बस स्टैंड के कारण परेशान हंै। चावला ने कहा कि यदि सरकार जाम की समस्या का समाधान चाहती है तो हिसार बस स्टैंड के अतिरिक्त सैक्टर 16-17 की लगभग 50 एकड़ भूमि पटेल नगर मार्केट के पास खाली पड़ी है। इस भूमि पर नया बस स्टैंड बनाया जाए क्योंकि इस भूमि पर बस स्टैंड बनने से सभी को इसका फायदा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अतिरिक्त साऊथ बाईपास हिसार में सबसे अधिक सरकारी भूमि खाली पड़ी है। 

Post a Comment

0 Comments