खट्टर सरकार ने बगैर भेदभाव दी 65 हजार नौकरियां

खट्टर सरकार ने बगैर भेदभाव दी 65 हजार नौकरियां
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने किया दावा

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 20, 2019, 02:09 PM 
  • चण्डीगढ़। हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियों में पारदर्शिंता के तहत लगभग 65 हजार नौकरियां दी हैं, जिससे युवाओं में एक संदेश गया है कि अब युवा पढ़ाई और मेहनत के बल पर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरियों  हासिल कर सकते हैं। डा. बनवारी लाल यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढे चार सालों में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के तहत युवाओं को नौकरियां दी गई है जिससे युवाओं में एक संदेश गया है कि सरकारी नौकरी अब पढ़ाई और मेहनत के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वर्तमान सरकार के कार्य करने के इस तरीके से राज्य के लोगों में सरकार के प्रति भरोसा कायम हुआ है और इसी वजह से मेयर चुनाव, जींद का उप-चुनाव व अभी हाल ही में लोकसभा चुनावों में भाजपा को राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल हुई है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान में लगभग दस हजार पदों के लिए विज्ञापन दिए गए हैं और प्रयास है कि जल्द  ही इन पदों पर भर्तियां की जा सकें। 

Post a Comment

0 Comments