शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन से मिले हिसार मेयर गौतम सरदाना
नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 20, 2019, 01:50 PM
- चंडीगढ़। हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सभी मेयर को नगर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिये ताकि हरियाणा के शहर इस सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकें। विगत दिवस यमुनानगर, पानीपत, करनाल और हिसार के मेयर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान श्रीमती जैन ने उन्हें बरसाती मौसम में जलभराव से बचने के पुख्ता प्रबंध करने और आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और मूलभूत विकास कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस अवसर पर करनाल मेयर रेणुबाला गुप्ता, यमुनानगर मेयर मदन चौहान, पानीपत मेयर अवनीत कौर और हिसार मेयर गौतम सरदाना ने अपनी मुलाकात के दौरान श्रीमती जैन को एक मांगपत्र सौंपा। श्रीमती जैन ने उनकी मांगों बारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा करके इनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।


0 Comments