हिसार : कापड़ो में महाग्राम योजना के तहत बनेगा एक और जलघर

कापड़ो में महाग्राम योजना के तहत बनेगा एक और जलघर 
दूसरे जलघर के लिए सरकार ने मंजूर किए 5.79 करोड़ रुपये
जल्द जारी होंगे टेंडर 

मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 22, 2019, 08:44 AM 
नारनौंद। गांव कापड़ो में शीघ्र ही महाग्राम योजना के तहत एक अतिरिक्त जलघर बनवाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पास हो चुकी है और सरकार द्वारा जलघर के लिए 5.79 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। हांसी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेशवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पबद्घ है। उन्होंने बताया कि गांव कापड़ो में एक जलघर पहले ही बना हुआ है। गांव की आबादी और यहां की पेयजल जरूरतों को देखते हुए वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के अनुरोध
पर हरियाणा सरकार ने गांव में एक और जलघर बनाने का निर्णय लिया है। नया जलकर महाग्राम योजना के तहत बनाया जाएगा। नए जलकर में पर्याप्त स्टोरेज के लिए तीन बड़े टैंक बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बड़ी-बड़ी दो मोटरों से पानी की सप्लाई गांव में दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इ
स जलघर के निर्माण के बाद गांव में पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी। गांव का कोई भी व्यक्ति पेयजल कनेक्शन ले सकता है। उन्होंने बताया कि गांव में पानी के समान बंटवारे के लिए आवश्यकतानुसार बुस्टिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। गांव की अधिकांश गलियों में 6 किलोमीटर  नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ-साथ पुराने जलघर को भी अपग्रेड किया जाएगा व उसकी नई पम्पिंग मशीनरी, दो फिल्टर बैड, दो कलिभर वाटर टैंक भी बनाए जाएंगे। इसके बाद गांव में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता 70 लीटर से बढक़र 135 लीटर प्रति व्यक्ति हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य की शुरुआत करते हुए शीघ्र ही गांव में पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव की नालियों व सीवरेज के गंदे पानी के प्रयोग के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments