कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अनिल विज को बताया पागल,बोले अपने मंत्रालय में बेहतर ईलाज करवाएं
सिरसा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा है। उनहोंने विज को पागल बताते हुये कहा है कि विज को अपने मंत्रालय में बेहतर उपचार करवाना चाहिए।वहीं तंवर ने इनेलो पर भी कटाक्ष किया और कहा कि इनेलो भाजपा की बी-टीम है। संसदीय चुनावों में कांग्रेस सभी स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले स्थान पर रहेगी। तंवर ने कार्यकर्ताओं के बीच नया नारा देते हुए कहा कि अबकी बार 80 पार।
मीडिया जंक्शन न्यूज
Jun 22, 2019, 01:45 PMसिरसा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर निशाना साधा है। उनहोंने विज को पागल बताते हुये कहा है कि विज को अपने मंत्रालय में बेहतर उपचार करवाना चाहिए।वहीं तंवर ने इनेलो पर भी कटाक्ष किया और कहा कि इनेलो भाजपा की बी-टीम है। संसदीय चुनावों में कांग्रेस सभी स्थानों पर दूसरे स्थान पर रही अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले स्थान पर रहेगी। तंवर ने कार्यकर्ताओं के बीच नया नारा देते हुए कहा कि अबकी बार 80 पार।
योग दिवस की बजाय करोडों रुपये स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करते
तंवर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग करने से तो अवश्य लाभ होता है, लेकिन दिखावे के लिए योग करना सीधे तौर पर छलावा देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि महज एक दिन में योग पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों को यदि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाता तो संभवत: बिहार में छोटे बच्चों को जानें नहीं खोनी पड़ती।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का था वादा, क्या खुले
तंवर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वायदा किया था मगर अब तक ये वायदा केवल कागजों में ही है। संसदीय चुनावों से पूर्व मनेठी में एम्स खोलने की जो घोषणा की थी, वह भी खटाई में पड़ गई है। भाजपा पर जनता को धोखा देने का ठीकरा फोड़ते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव होगा और कांग्रेस पुरजोर तरीके से सत्ता संभालेगी


0 Comments