हरियाणा : पंचायत स्तर पर शुरु होगा जल संरक्षण अभियान
प्रदेशवासियों को पानी बचाने के लिए जागरूक करना है मुख्य मकसद
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य में पंचायत स्तर पर जल सरंक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी में है जिससे लोगों को जल सरंक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। हरियाणा के जनस्वास्थय अभियान्त्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने बताया कि जल कीमती है और इसे बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है, इसलिए विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर लोगों में जल को सरंक्षित करने के लिए प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि पानी की बबार्दी को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में प्रति व्यक्ति पानी उपलब्धतता में बढोतरी हुई है, लेकिन सरकार पानी की बबार्दी को रोकने के लिए हर वह उपाय कर रही है जिससे पानी की बबार्दी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने 6 शहरों नामत: सोहना, नूंह, पटौदी, हेलीमंडी, फरूखनगर और हथीन में पेयजल आपूर्ति में सुधार व उन्नयन, सीवरेज प्रणाली तथा बारिश के पानी की व्यवस्था के लिए सुविधांए प्रदान की गई है, इन शहरों पर 278.41 करोड व्यय किये गए है। मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 9 शहरों नामत: सोहना, बेरी, झज्जर, कलानौर, सांपला, खरखौदा, गनौर, होडल और समालखा के शेष स्वीकृत क्षेत्रों में सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट के उन्नयन तथा सीवरेज लाईनों को बिछाने के लिए 9 प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के तहत मंजूर करवाये गये है जिनकी अनुमानित राशि 72.10 करोड़ है और इन परियोजनाओं पर कार्य चालू किये जा रहे हैं।
0 Comments