झज्जर के अमादलपुर-काहड़ी व सुबाना में सूक्ष्म सिंचाई पायलेट प्रोजेक्ट तैयार


झज्जर के अमादलपुर-काहड़ी व सुबाना में सूक्ष्म सिंचाई पायलेट प्रोजेक्ट तैयार 
4 करोड़ की लागत से सिंचित होगी 725 एकड़ जमीन 
Hisar Media Junction 
झज्जर। झज्जर के गांव अमादलपुर-काहड़ी के 500 एकड़ व सुबाना के 225 एकड़ क्षेत्र को सिंचित करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई पायलेट परियोजनाएं आरंभ की जा रही है और सौर ऊर्जा चालित इन परियोजनाओं पर लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से किसानों को खेतों तक सूक्ष्म सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने किसानों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को सफल बनाने के लिए सहयोग देने के लिए आहवान करते हुए कहा है कि किसानों से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई के परंपरागत फ्लड सिस्टम को छोड़कर सूक्ष्म सिंचाई अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच सौ एकड़ में सूक्ष्म सिंचाई के लिए पायलेट आधार पर आरंभ यह परियोजना शुरू हुई तो अगले पांच सौ एकड़ पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आगामी खरीफ व रबी की फसलों की सिंचाई का कार्य निर्धारित क्षेत्र में पूरा होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments