राजनीति : ये फूट नहीं तो क्या कांग्रेस का प्यार है, सोनीपत में लगे मिले अशोक तंवर के भावी सीएम वाले पोस्टर


ये फूट नहीं तो क्या कांग्रेस का प्यार है, सोनीपत में लगे मिले अशोक तंवर के भावी सीएम वाले पोस्टर



मीडिया जंक्शन न्यूज

Jun 20, 2019, 08:37 AM 

हिसार। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी और फूट थमने का नाम नहीं ले रही है। हुड्डा औऱ तंवर गुट के नेता इस पर कितना भी पर्दा डाल लें लेकिन समय समय पर ये गुटबाजी सामने आती रहती है। इस बार कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। सोनीपत में तंवर गुट के कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर के भावी सीएम वाले पोस्टर लगवा दिए.बता दें कि बुधवार को सोनीपत में अशोक तंवरा का एक कार्यक्रम था जिसके चलते उनके समर्थकों ने शहर में ये पोस्टर लगवाए।



Post a Comment

0 Comments