जिला परिषदों को मजबूती का सरकार का कदम सराहनीय : धूपवाला
हिसार मीडिया जंक्शन
हिसार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतीय जनसंघ के नेता महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्राम स्वराज व पंचायती राज व्यवस्था की परिकल्पना की थी। हर्ष का विषय है कि उनके महान सपने को हरियाणा प्रदेश में धरातल पर उतारने में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
यह बात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने आज एक बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को सशक्त करने से ही गांव का विकास संभव है। शासन की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायती राज व्यवस्था की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6500 पढ़ी लिखी पंचायतें देने के बाद मुख्यमंत्री ने अब जिला परिषदों को मजबूत करने की दिशा में जो महत्वपूर्ण कदम उठाया है वह बहुत ही सराहनीय व स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि जब पंचायतें आत्म निर्भर होंगी तभी सही दिशा में विकास कार्य संभव हैं। सरकार की ओर से गांवों के विकास कार्यों के लिए निर्धारित कोष का भी सदुपयोग हो सकेगा।
सुरेश गोयल धूपवाला ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मंशा से सरकार ने 20-25 करोड़ रुपय का बजट प्रत्येक जिला में निर्धारित कर दिया है। पंचायतों को अब बार-बार सरकार से फंड मांगने की आवश्यकता नहीं रहेगी। अब ग्राम पंचायतें अपनी मर्जी व आवश्यकतानुसार विकास कार्यों में पैसा खर्च करने में पूरी तरह स्वतंत्र होंगी और जहां आवश्यकता होगी वहीं पैसा खर्च होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला परिषदों को अधिकार देने के साथ-साथ जिला ग्राम्य विकास प्राधिकरण व मनरेगा के तहत होने वाले समस्त कार्यों को करवाने की शक्ति भी प्रदान कर दी है, जो भाजपा सरकार की दूरगामी सोच का ही परिचायक है। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि गांव की मूल आवश्यकता वास्तव में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़कें व चिकित्सा है। भाजपा सरकार के इस कदम से गांवों की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति होगी और समस्याओं से पूरी तरह से निजात मिलेगी।

0 Comments