हाईवे पर मच गया हाहाकार, चहुंओर चीख-पुकार
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व कैंटर की भिड़ंत
हाईवे पर मच गया हाहाकार, चहुंओर चीख-पुकार
पानीपत। दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर 33 यात्रियों से भरी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस व कैंटर की टक्कर के बाद हाहाकार मच गया। हादसे में एक की मौत हो गई।
Hisar Media Junction दरअसल दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सेक्टर छह पुलिस चौकी के पास रात करीब तीन बजे एक डीलक्स बस आकर रुकी। बस दिल्ली से देहरादून जा रही थी। इसमें करीब 33 यात्री बैठे थे। बस का इंजन गर्म होने की वजह से ड्राइवर और कंडक्टर उतरकर पानी डालने लगे। सभी यात्री बस में सो रहे थे। तभी पीछे से एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मारी। इससे बस डिवाइडर को क्रॉस करती दूसरी लेन में जा रही पिकअप से भिड़ गई। पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका पीजीआइ रोहतक में इलाज चल रहा है। इसके अलावा बस ड्राइवर, कंडक्टर और करीब 10 यात्री, पिकअप सवार दो अन्य भी घायल हैं। झटका लगने से यात्री सीट ने नीचे आ गिरे। बस में अफरातफरी मच गई। यात्री बस से बाहर निकलकर हाईवे पर आ गए। मदद के लिए वहां से निकल रहे वाहनों को रुकवाया गया। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों में ड्राइवर राजीव निवासी मुजफ्फरनगर और कंडक्टर ओमकुमार निवासी सहारनपुर का है। जबकि पिकअप चालक उलाहना सोनीपत निवासी विकास की मौत हो गई।


0 Comments